Video : बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत, BJP के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया, Ex-DG RK Mishra ने बताई सफलता की वजह
Bankipur By Election Result : बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत दर्ज की. भाजपा के नीरज सिन्हा को हराया. जानिए Ex-DG आर.के. मिश्रा ने जीत की क्या वजह बताई.
Bankipur By Election Result : पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए. इस तरह प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. वहीं, राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता 14,273 वोट के साथ मुकाबले में काफी पीछे रहीं.
आर.के. मिश्रा ने बताई जीत की वजह
मतगणना के दौरान जन सुराज के वरिष्ठ नेता और पूर्व डीजी आर.के. मिश्रा ने जीत का श्रेय संगठन की रणनीति और प्रशांत किशोर की लंबे समय की मेहनत को दिया.
उन्होंने कहा कि हर वार्ड और बूथ पर मजबूत टीम बनाई गई थी, जिसने मतदान के दिन समर्थकों को बूथ तक पहुंचाने का काम किया. उनके मुताबिक, प्रशांत किशोर की चार वर्षों की लगातार मेहनत और उनकी छवि का असर मतदाताओं पर साफ दिखाई दिया.
Also Read : VIDEO : 3 लेयर सुरक्षा के बीच बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, सेंटर के बाहर का माहौल क्या है? देखिए
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए