भारत-नेपाल सीमा पर सूखा नशा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, संवेदनशील रास्तों पर बढ़ेगी निगरानी
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन सख्त है. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
Bettiah News: बेतिया. भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, तस्करी पर रोक लगाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, निगरानी और तस्करी की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी.
बैठक में एनसीओआरडी से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक भी हुई. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने सीमा क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा.
संवेदनशील रास्तों और चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी
डीएम ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े संवेदनशील मार्गों, चेक पोस्ट और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाने को कहा, ताकि तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से रोक लगायी जा सके.
सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर भी जोर दिया गया. सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
सूखा नशा की तस्करी पर सख्त कार्रवाई
बैठक में मादक पदार्थों, विशेषकर सूखा नशा की तस्करी और अवैध कारोबार को लेकर विशेष चर्चा की गयी. डीएम ने नशीले पदार्थों की आपूर्ति और बिक्री के स्रोतों की पहचान करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए. इसके लिए संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर सूचना साझा करने पर भी जोर दिया गया.
स्कूल-कॉलेज और युवाओं के बीच चलेगा जागरूकता अभियान
नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के साथ ही इसके दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया गया. डीएम ने स्कूल-कॉलेजों और युवाओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने को कहा.
इसका उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना और नशे के खिलाफ सामाजिक स्तर पर अभियान को मजबूत करना है.
सूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश
डीएम ने सीमा क्षेत्र में सूचना तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए तस्करी की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी और जांच अभियान जारी रखने पर जोर दिया गया.
बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा समेत प्रशासनिक, पुलिस, सीमा सुरक्षा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर आपसी समन्वय के साथ काम करने पर सहमति जतायी.
ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में आग का तांडव, 40 से अधिक मवेशियों की जलकर मौत, 15 लाख की संपत्ति राख
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए