बेतिया में करंट लगने के बाद थम गई मजदूर की सांसें ! रास्ते से गुजर रहे डॉक्टर ने CPR देकर बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

डॉ संदीप सिन्हा, होमियोपेथिक चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में शनिवार को एक मजदूर बिजली के नग्न तार की चपेट में आकर अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि उसकी जान जा चुकी है। तभी एक डॉक्टर ने CPR देकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन

बेतिया न्यूज; बेतिया में शनिवार को बिजली के नग्न तार की चपेट में आने से एक मजदूर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों को उसकी हालत देखकर लगा कि शायद उसकी सांसें थम चुकी हैं. तभी वहां से गुजर रहे एक डॉक्टर ने बिना समय गंवाये CPR शुरू किया और मजदूर की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन

अचानक बिजली तार की चपेट में आया मजदूर

घटना पॉवर हाउस चौक स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप की है. बताया जा रहा है कि एक मजदूर वहां दवा दुकान के पास काम कर रहा था. इसी दौरान वह वहां मौजूद नग्न बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही मजदूर जमीन पर गिर पड़ा और अचेत हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. मजदूर की हालत बेहद गंभीर देखकर लोग उसे होश में लाने का प्रयास करने लगे. कुछ समय के लिए उसकी स्थिति मृतप्राय जैसी हो गयी थी.

रास्ते से गुजर रहे डॉक्टर की पड़ी नजर

इसी दौरान उसी मार्ग से इलमराम चौक के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ संदीप सिन्हा गुजर रहे थे. डॉ सिन्हा की पत्नी शिक्षिका अर्पणा सिन्हा ने प्रभात खबर से बताया कि जैसे ही उनके पति की नजर अचेत पड़े मजदूर पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वें तत्काल मजदूर के पास पहुंचे. उन्होंने समय गंवाये बिना मजदूर को संभाला और CPR देना शुरू किया. डॉक्टर के इस प्रयास को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये.

CPR से लौटने लगी सांस, शरीर में हुई हलचल

अर्पणा के मुताबिक उनके पति डॉ संदीप सिन्हा लगातार CPR देते रहे. कुछ देर के प्रयास के बाद मजदूर के शरीर में हलचल हुई और उसकी सांसें चलने लगीं. कुछ ही देर पहले अचेत पड़े मजदूर में फिर से जीवन के संकेत दिखाई देने लगे. डॉक्टर की तत्परता के बाद मजदूर को आगे के इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

समय पर मदद मिलने से बची जान

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. संदीप सिन्हा के तत्काल किये गये प्रयास की सराहना की. करंट लगने के बाद मजदूर को समय पर प्राथमिक मदद और CPR मिलना उसके लिए बेहद अहम साबित हुआ. जानकारी के अनुसार फिलहाल जीएमसीएच में मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन