बेतिया में एक्शन मोड में DDC! मातृत्व वंदना योजना में फिसड्डी अफसरों पर गिरेगी गाज, 2674 स्कूलों के बच्चों ने रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

बैठक लेते डीडीसी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उप विकास आयुक्त ने बाल विकास और महिला कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए. साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भी सराहना की गई.

विज्ञापन

Bettiah News: जिला प्रोग्राम कार्यालय (आइसीडीएस) द्वारा संचालित विभिन्न बाल विकास एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) काजले वैभव नितिन ने गहन समीक्षा की. समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन में मधुबनी और भितहां प्रखंड की कार्य प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई. इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीडीसी ने संबंधित सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) के विरुद्ध विधिसम्मत प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए. वहीं दूसरी ओर, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले के 2674 सरकारी विद्यालयों में ‘इको क्लब मिशन फॉर लाइफ’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नवाचार का परिचय देते हुए अनुपयोगी सामग्रियों से पक्षियों के लिए घोंसले तैयार किए.

विज्ञापन

आइसीडीएस योजनाओं की समीक्षा, पोषण ट्रैकर पर प्रविष्टियां अपडेट करने के निर्देश

समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण ट्रैकर, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस (जीएमडी), गृह भ्रमण (होम विजिट), समुदाय आधारित गतिविधियां (सीबीई), ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी), फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस), स्कूल पूर्व शिक्षा व पोषाहार (एससीएम) एंट्री, आभा आईडी निर्माण तथा शौचालय निर्माण सहित आंगनबाड़ी केंद्रों के भौतिक निरीक्षण की बिंदुवार समीक्षा की. डीडीसी ने स्पष्ट किया कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं व पर्यवेक्षिकाएं पोषण ट्रैकर पर डेटा नियमित अपडेट करें. गृह भ्रमण व निरीक्षण कार्य में तेजी लाते हुए तय समय-सीमा में लक्ष्य पूरा किया जाए.

किराए के भवनों से पंचायत सरकार भवनों में शिफ्ट होंगे केंद्र, लापरवाही पर शोकॉज

बैठक में निजी किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र निकटवर्ती पंचायत भवनों अथवा पंचायत सरकार भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने तथा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की नियमित जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना कर्मियों का मूल दायित्व है. जिन एलएस और सेविका-सहायिका की शिथिलता के कारण प्रगति बाधित हो रही है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी कर अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं. बैठक में आइसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) कविता रानी सहित सभी प्रखंडों के सीडीपीओ और एलएस उपस्थित रहे.

2674 स्कूलों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए घोंसले

जिले के 2674 विद्यालयों में ‘इको क्लब मिशन फॉर लाइफ’ के तत्वावधान में जैव विविधता और प्रकृति संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं. उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में स्कूली बच्चों ने नारियल के सूखे खोल, गत्ते और बेकार पड़ी अनुपयोगी सामग्रियों का पुनः उपयोग (रीसायकल) कर पक्षियों के लिए सुंदर व सुरक्षित घोंसले बनाए.

मई 2026 से निरंतर संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण, पारिस्थितिकी संतुलन और बेजुबान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत करना है. डीडीसी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि व्यावहारिक गतिविधियों से नौनिहाल पर्यावरण संरक्षण के महत्व को आत्मसात करते हैं, जिससे भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में आग का तांडव, 40 से अधिक मवेशियों की जलकर मौत, 15 लाख की संपत्ति राख

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन