शिक्षकों के लिए बड़ी चेतावनी: समय पर नहीं बनवाया APAAR ID तो कटेगा वेतन, लापरवाही पर 5 BEO से जवाब तलब

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज में छात्रों की अपार आईडी बनाने में धीमी प्रगति पर शिक्षा विभाग ने पांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. 25 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया गया है. समय सीमा का पालन नहीं होने पर वेतन कटौती की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (विकाश दुबे) गोपालगंज जिले में छात्रों का अपार (APAAR) आईडी बनाने की धीमी रफ्तार पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) प्रवीण कुमार प्रभात ने कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में पांच प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही 25 जून तक अपार आईडी निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.

इन पांच प्रखंडों के बीईओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

डीपीओ ने सदर गोपालगंज, कुचायकोट, बरौली, हथुआ और मांझा प्रखंड के बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विभाग का कहना है कि राज्य परियोजना निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला स्तर से कई बार निर्देश जारी होने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है.

Ai से ली गई तस्वीर

सरकार की प्राथमिकता वाला कार्य, फिर भी धीमी प्रगति

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाया जाना है. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में पांच-पांच कंप्यूटर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर बीआरसी स्तर पर कार्य कराने का निर्देश भी पहले ही दिया जा चुका है. इसके बावजूद कई प्रखंडों में कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया.

विभाग ने इसे लापरवाही, उदासीनता और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना है. विभागीय पत्र में कहा गया है कि राज्य स्तर पर अपार आईडी निर्माण की नियमित समीक्षा की जा रही है और जिला स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं.

Ai से ली गई तस्वीर

25 जून तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

डीपीओ प्रवीण कुमार प्रभात ने संबंधित बीईओ को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्त होते ही साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं. साथ ही अपने-अपने प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीआरसी में बुलाकर आधार सत्यापित सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी निर्माण कार्य 25 जून तक हर हाल में पूरा कराएं.

Also Read: ‘गोली मार दीजिए लेकिन हम यहीं बैठेंगे’, FIR दर्ज नहीं होने पर भयंकर गुस्से में रौशन आनंद, बोले- फैजल खान ने कराई हत्या

समय सीमा नहीं पूरी हुई तो कट सकता है वेतन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित बीईओ के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती की अनुशंसा की जाएगी. ऐसी स्थिति के लिए संबंधित पदाधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन