बांकीपुर में हार के बाद RJD में बढ़ी तकरार, भाई वीरेंद्र ने शक्ति यादव से कहा- होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा

Updated:
विज्ञापन

भाई वीरेंद्र और शक्ति यादव की तस्वीर

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव की हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बयानबाजी तेज हो गई है. विधायक भाई वीरेंद्र और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है. दोनों नेताओं के बीच यह अंदरूनी कलह अब पार्टी के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के बीच जुबानी जंग खुलकर सामने आ गई है. दोनों नेताओं के बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

'चमचों को तेजस्वी यादव के आसपास से हटाना होगा'

दरअसल, भाई वीरेंद्र ने एक दिन पहले कहा था कि तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद 'चमचों' को हटाने की जरूरत है. उनका मानना था कि ऐसे लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पहले भाई वीरेंद्र यह बताएं कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया है.

शक्ति यादव का नाम सुनते ही भड़के भाई वीरेंद्र

शक्ति यादव की टिप्पणी पर भाई वीरेंद्र नाराज हो गए. उन्होंने कहा, 'खामोश... जो बोल रहा है, वह खामोश रहे.'

उन्होंने कहा कि जब शक्ति यादव राजनीति में नहीं थे, तब से वह सक्रिय राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी.

'2010 से आज तक मैं नहीं बदला'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि वर्ष 2010 में जब RJD के 22 विधायक थे, तब भी वह पार्टी के साथ थे. आज भी वह लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि कई नेता समय के साथ बदल गए, लेकिन उन्होंने कभी अपना राजनीतिक रास्ता नहीं बदला.

'मैं तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजनीति करता हूं'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तेजस्वी यादव का नाम लेकर निजी लाभ उठाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.

लगाए गंभीर आरोप, सार्वजनिक करने की दी चेतावनी

भाई वीरेंद्र ने शक्ति यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसी जानकारियां हैं जिन्हें सार्वजनिक किया गया तो शक्ति यादव "मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे."

उन्होंने यह भी कहा कि वह सही समय आने पर पूरा सच सामने लाएंगे. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

'मैं लालू-तेजस्वी का आदमी हूं'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनकी राजनीति लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होती है. उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे गुट या व्यक्ति के साथ नहीं हैं. उन्होंने दोहराया कि पार्टी और नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.

राजद में अंदरूनी घमासान पर जदयू का बयान

राजद में अंदरूनी घमासान पर जदयू के श्याम रजक ने कहा है कि अभी इंतजार कीजिए अभी तो शुरुआत हुई है राष्ट्रीय जनता दल में घमासान को आगे-आगे देखिए होता क्या है. उन्होंने आगे कहा कि इनलोगों की लड़ाई के आगे औरंगजेब और अकबर की लड़ाई भी फेल हो जाएगी. यह तो अभी शुरुआत हुई है.

आखिर क्यों शुरू हुई यह बयानबाजी?

बांकीपुर उपचुनाव में RJD को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. इस सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की. RJD लड़ाई में भी नहीं रही. पार्टी के प्रत्याशी रेखा गुप्ता को कुल 14273 वोट ही मिले.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन