बिहार भर में हड़ताल पर हैं सफाई कर्मी, देखें तस्वीरों में प्रदर्शन की झलक

Updated:
1 / 8
Bihar Sanitation Workers on Strike : बिहार के प्रमुख शहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नालंदा से लेकर पटना तक, सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

Bihar Sanitation Workers on Strike : बिहार के प्रमुख शहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नालंदा से लेकर पटना तक, सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
नालंदा में सड़क पर उतरे सफाई कर्मी
फुल स्क्रीन में देखें

शहर में आक्रोश मार्च निकालते सफाई कर्मी

नालंदा में सड़क पर उतरे सफाई कर्मी

नालंदा शहर में नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हड़ताल के कारण 1500 टन से अधिक कचरा सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. सफाईकर्मी अपनी मांगों पर अड़े हैं.

3 / 8
सारण में सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़क पर किया प्रदर्शन
फुल स्क्रीन में देखें

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

सारण में सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़क पर किया प्रदर्शन

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन, बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ और पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर छपरा नगर निगम के सफाईकर्मी और कार्यालयकर्मी ने भी हड़ताल किया.

4 / 8
पटना नगर निगम कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
फुल स्क्रीन में देखें

अनिश्चितकालीन हड़ताल की तस्वीर

पटना नगर निगम कर्मी का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा तथा जुलाई भर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की.

5 / 8
बेतिया नगर निगम मुख्य द्वार का घेराव कर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी
फुल स्क्रीन में देखें

नगर निगम मुख्य द्वार का घेराव करते सफाई कर्मी

बेतिया नगर निगम मुख्य द्वार का घेराव कर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी

बेतिया नगर निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. कामकाज और शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर देखने को मिला.

6 / 8
पटना के नौबतपुर में सड़क पर उतरे सफाई कर्मी
फुल स्क्रीन में देखें

सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी

पटना के नौबतपुर में सड़क पर उतरे सफाई कर्मी

नौबतपुर में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. नियमित सफाई व्यवस्था ठप होने से पूरे नगर क्षेत्र में कूड़े का अंबार लग गया है. लोग बीमारियों के खतरे से परेशान हैं.

7 / 8
पटना में अपनी मांगों को लेकर डटे सफाई कर्मी
फुल स्क्रीन में देखें

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर सफाई कर्मी

पटना में अपनी मांगों को लेकर डटे सफाई कर्मी

पटना में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है जिससे शहर में कचरे का अंबार लग गया है. नगर निगम ने रातभर विशेष अभियान चलाकर 235 टन कचरा उठाया है. सफाई कर्मी अभी भी डटे हुए हैं.

8 / 8
बक्सर के डुमरांव में आंदोलन करते सफाई कर्मी
फुल स्क्रीन में देखें

हड़ताल में शामिल सफाई कर्मचारी

बक्सर के डुमरांव में आंदोलन करते सफाई कर्मी

बक्सर के डुमरांव में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नगर निकाय कर्मियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही. इस दौरान आंदोलन को गति देने के लिए 27 सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन