Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज आयोजित होने जा रही है. भाजपा शाम 4 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को एक लाख से अधिक लोगों को सुनायेगी. भाजपा पटना महानगर ने चारों विधानसभा में मंडल स्तर तक हर केंद्र पर गृहमंत्री अमित शाह के बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली की तैयारी पूरी कर ली है. बिहार की दूसरी बड़ी खबर है कि कोरोना के इस दौर में संभावित बाढ़ में लोगों के जान-माल की सुरक्षा कैसे की जाये, सरकार ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है. बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे लाया जाये और सोशल डस्टिेंसिंग का पालन भी हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है. इसको लेकर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसओपी बना रहा है, जो जून में ही बन जायेगा. इसके अलावा राज्य में कोरोना पॉजिटिवों के 233 नये मामले पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 4831 तक पहुंच गयी है. शनिवार को राज्य के 22 जिलों में नये मामले पाये गये हैं. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज आयोजित होने जा रही है. भाजपा शाम 4 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को एक लाख से अधिक लोगों को सुनायेगी. भाजपा पटना महानगर ने चारों विधानसभा में मंडल स्तर तक हर केंद्र पर गृहमंत्री अमित शाह के बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली की तैयारी पूरी कर ली है. बिहार की दूसरी बड़ी खबर है कि कोरोना के इस दौर में संभावित बाढ़ में लोगों के जान-माल की सुरक्षा कैसे की जाये, सरकार ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है. बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे लाया जाये और सोशल डस्टिेंसिंग का पालन भी हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है. इसको लेकर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसओपी बना रहा है, जो जून में ही बन जायेगा. इसके अलावा राज्य में कोरोना पॉजिटिवों के 233 नये मामले पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 4831 तक पहुंच गयी है. शनिवार को राज्य के 22 जिलों में नये मामले पाये गये हैं. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा की पहली वर्चुअल रैली आज आयोजित होने जा रही है. भाजपा शाम 4 बजे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को एक लाख से अधिक लोगों को सुनायेगी. भाजपा पटना महानगर ने चारों विधानसभा में मंडल स्तर तक हर केंद्र पर गृहमंत्री अमित शाह के बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली की तैयारी पूरी कर ली है.

Also Read: बिहार में बीजेपी ने किया चुनावी तैयारियों का आगाज, गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली आज

कोरोना के इस दौर में संभावित बाढ़ में लोगों के जान-माल की सुरक्षा कैसे की जाये, सरकार ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है. बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे लाया जाये और सोशल डस्टिेंसिंग का पालन भी हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है. इसको लेकर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसओपी बना रहा है, जो जून में ही बन जायेगा.

Also Read: काेरोना काल में संभावित बाढ़ से निबटने को आपदा प्राधिकरण बना रहा रणनीति

राज्य में कोरोना पॉजिटिवों के 233 नये मामले पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 4831 तक पहुंच गयी है.

Also Read: राज्य में 233 नये कोरोना पॉजिटिव , कुल संख्या हुई 4831

आठ जून से शहर में सभी धार्मिक स्थल खुल जायेंगे. इन सभी जगहों पर लोगों का आना-जान भी शुरू हो जायेगा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह प्रशासन के लिए भी चुनौती है. इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधन समिति सदस्य व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. डीएम ने कहा कि आठ जून से सभी धार्मिक स्थल खुल जायेंगे.

Also Read: धार्मिक स्थलों पर होगी रूटीन पूजा-इबादत, नहीं होंगे विशेष आयोजन

राष्ट्रपति और पीएम को चखने के लिए रविवार की शाम में शाही लीची भेजी जायेगी. अच्छी किस्म की शाही लीची कृषि विभाग ने खोज लिया है. मीनापुर और बोचहां प्रखंड के बाग से लीची मंगायी गयी है.

Also Read: राष्ट्रपति और पीएम को आज भेजी जायेगी शाही लीची

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन