ePaper

राष्ट्रपति और पीएम को आज भेजी जायेगी शाही लीची

Updated at : 07 Jun 2020 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति और पीएम को आज भेजी जायेगी शाही लीची

राष्ट्रपति और पीएम को चखने के लिए रविवार की शाम में शाही लीची भेजी जायेगी. अच्छी किस्म की शाही लीची कृषि विभाग ने खोज लिया है. मीनापुर और बोचहां प्रखंड के बाग से लीची मंगायी गयी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रपति और पीएम को चखने के लिए रविवार की शाम में शाही लीची भेजी जायेगी. अच्छी किस्म की शाही लीची कृषि विभाग ने खोज लिया है. मीनापुर और बोचहां प्रखंड के बाग से लीची मंगायी गयी है.

कई दिनों से अच्छी शाही लीची के लिए कृषि विभाग के अधिकारी माथापच्ची कर रहे थे. बारिश के कारण लीची खराब हो जा रही थी. कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने जिले के कई प्रखंडों में जाकर शाही लीची देखी थी.

गुरुवार को मीनापुर, बोचहां प्रखंड की लीची को चयनित किया गया. इन जगहों से मंगायी गयी लीची पताही स्थित आरके केडिया के यहां प्रोसेसिंग की जा रही है. इसके बाद रविवार की शाम में फ्रीजर वैन से उपनिदेशक आत्मा विनोद कुमार 15 सौ पैकेट लेकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि लीची बिहार भवन में पहुंचा दी जायेगी. इसके बाद वहां से राष्ट्रपति, पीएम सहित अन्य को भेजी जायेगी.वर्षों से रही है परंपराराष्ट्रपति और पीएम को शाही लीची भेजे जाने की वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है.

हर वर्ष मुजफ्फरपुर की शाही लीची राष्ट्रपति व पीएम को भेजी जाती है. इस बार कोरोना की वजह से लीची भेजने पर संशय की स्थिति बनी हुई थी. राज्य सरकार ने लीची भेजने को लेकर कृषि विभाग को मई माह के अंतिम सप्ताह में आदेश दिया. इसके बाद लीची भेजने की तैयारी शुरू हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन