मार्च तक हर हाल में चालू करें पुल : सीएम
Updated at : 06 Sep 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/बिहटा : गुरुवार को आरा के चरपोखरी थाना के नगराव गांव जाने के क्रम में कोइलवर सोन नदी में बन रहे सिक्स लेन पुल का सीएम नीतीश कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे आम लोगों की बातों को ध्यान में रखते अधिकारियों को निर्देश दिया […]
विज्ञापन
आरा/बिहटा : गुरुवार को आरा के चरपोखरी थाना के नगराव गांव जाने के क्रम में कोइलवर सोन नदी में बन रहे सिक्स लेन पुल का सीएम नीतीश कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे आम लोगों की बातों को ध्यान में रखते अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी समस्या आ रही हो उसे हमारे संज्ञान में दें, ताकि उस पर कार्रवाई कर अविलंब सुलझाया जा सके.
पूर्व से सोन नद में मौजूद पुल पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण भारी जाम लग रहा है. ऐसे में इस पुल को जितना जल्दी हो निर्माण कार्य पूरा कर मार्च तक चालू करें. उन्होंने एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ ही पुल का निर्माण कर रही कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली.
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि करीब डेढ़ किमी के इस पुल में 37 में पाये हैं. एलएचएस व आरएचएस के सारे पिलर का काम पूरा हो गया है. एलएचएस के 20 पिलरों पर सिग्मेंट चढ़ा दिया गया है. एक महीने में चार पिलर का काम हम पूरा कर ले रहे हैं.
चार महीने में एलएचएस के तीन लेन का काम पूरी तरह समाप्त हो जायेगा. पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने में जमीन अधिग्रहण से संबंधित कुछ समस्याएं हैं. अगर उसे पूरा कर प्रशासन हमें दे दे तो मार्च तक पुल का एक भाग यानी तीन लेन का काम पूरा हो जायेगा. गौरतलब है कि सोन में बन रहे इस पुल की डिजाइन पहले फोरलेन की थी. इसके बाद में सिक्स लेन कर दिया गया.
जुलाई तक इसके पूरा होने की समय सीमा निर्धारित थी, लेकिन एप्रोच रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पुल के निर्माण में विलंब होता गया. मौके पर उनके साथ सिंचाई मंत्री, एनएचएआइ के अधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, कर्नल अजय कुमार ठाकुर, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, एसपी सिंगला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




