करेंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मुहल्ले में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राज मिस्त्री की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मुहल्ले में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राज मिस्त्री की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थानांतर्गत भुटही गांव निवासी मो वहीद शेख बताया जाता है,
जो मो खलिल का पुत्र है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक गोढ़ना रोड मुहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था, तभी बगल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बता दें कि सीतामढ़ी जिले के कई लोग आरा में काम कर रहे थे. घटना के बाद सभी लोग जुट गये. तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी, जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जबकि घटना को लेकर मुहल्लेवासियों तथा परिजनों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










