भूमि विवाद में मारपीट, छह जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन

दोनों पक्षों के पांच लोग गिरफ्तार पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को ले गुरुवार की शाम दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. मारपीट की इस घटना में जख्मी एक पक्ष के शिवशंकर […]
विज्ञापन
दोनों पक्षों के पांच लोग गिरफ्तार
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को ले गुरुवार की शाम दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. मारपीट की इस घटना में जख्मी एक पक्ष के शिवशंकर सिंह, पप्पू कुमार, उपेंद्र सिंह, सन्नी कुमार तथा दूसरे पक्ष के लालकिशुन सिंह और विष्णु भगवान सिंह का इलाज पीरो अस्पताल में कराया गया.
मारपीट के इस मामले में लालकिशुन सिंह के बयान पर आठ तथा शिवशंकर यादव के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लालकिशुन सिंह, विष्णुभगवान सिंह, शिवशंकर यादव, सत्येंद्र यादव और पप्पूलाल यादव समेत दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










