एड्स मरीज को डॉक्टरों ने छूने से किया इनकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल आरा में एड्स पीड़ित को परिजनों ने किया है भरती डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया हंगामा आरा : सदर अस्पताल आरा के मेडिकल विभाग में सौ घंटे से भरती एड्स के मरीज को डॉक्टरों ने छूने से इनकार कर दिया, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. डॉक्टरों की […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल आरा में एड्स पीड़ित को परिजनों ने किया है भरती
डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया हंगामा
आरा : सदर अस्पताल आरा के मेडिकल विभाग में सौ घंटे से भरती एड्स के मरीज को डॉक्टरों ने छूने से इनकार कर दिया, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. डॉक्टरों की कार्यशैली से नाराज लोगों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के मुताबिक जिले के सहार प्रखंड के एक गांव के रहने वाला एक व्यक्ति एड्स से पीड़ित है. उसको इलाज के लिए परिजनों ने सोमवार को सदर अस्पताल आरा में भरती कराया था. भरती कराने के बाद उसे देखने के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं आया. परिजन बार-बार डॉक्टरों से गुहार लगा रहे थे कि मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ रही है,
लेकिन डॉक्टर बहानेबाजी करते रहे. और देखने नहीं गये. इसी बीच गुरुवार को एड्स मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. डॉक्टरों से इलाज करने के लिए परिजन पैर पकड़ते रहे, लेकिन डॉक्टरों का कलेजा नहीं पिघला. इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में हंगामा करने लगे. अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने कहा कि उनके मरीज को डॉक्टर देखने तक नहीं आये. हंगामा होता देख अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और उचित जांच का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. परिजनों ने बताया कि वह बाहर रहता था और वहीं से इस बीमारी का शिकार हो गया.
क्या कहते हैं सीएस
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया है. अगर मरीज के परिजन आवेदन देते हैं, तो इस मामले की जांच की जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉ रास बिहारी सिंह, सिविल सर्जन सदर अस्पताल
क्या कहते हैं डीएस
मरीज एड्स से पीड़ित था और उसकी हालत काफी गंभीर थी. बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया था, जिसके विरोध में परिजनों द्वारा हंगामा किया गया है. हालांकि अभी भी मरीज के परिजनों द्वारा उसे यहीं रखा गया है.
डॉ प्रतीक, प्रभारी उपाधीक्षक, सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










