हम नेता के दो भाई गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

Published at :12 Jul 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
हम नेता के दो भाई गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

गोला व्यवसायी हत्याकांड. सरेंडर करने की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने बिछाया था जाल आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड के नामजद आरोपित हम नेता दानिश रिजवान के दो भाइयों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी सिविल कोर्ट के समीप से हुई. जब दोनों गोला व्यवसायी हत्याकांड में कोर्ट में […]

विज्ञापन

गोला व्यवसायी हत्याकांड. सरेंडर करने की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने बिछाया था जाल

आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड के नामजद आरोपित हम नेता दानिश रिजवान के दो भाइयों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी सिविल कोर्ट के समीप से हुई. जब दोनों गोला व्यवसायी हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे. कोर्ट के बाहर सादे लिबास में खड़ी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा. गिरफ्तार करने के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है. पकड़े गये आरोपित हम नेता के भाई शाहिद अली तथा जमाल असरफ बताये जाते हैं.
वहीं दूसरी तरफ बढ़ती पुलिस दबिश के कारण एक अप्राथमिकी अभियुक्त ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करनेवाला आरोपित मो आसिफ उर्फ मो आसिक बताया जाता है, जो मिल्की मुहल्ला का रहने वाला है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ले रही है. जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कोर्ट में कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों भाइयों से पुलिस हम नेता के बारे में सुराग हासिल करने में जुटी हुई है.
इसके साथ ही पुलिस कुर्की- जब्ती की तैयारी भी कर रही है. बता दें कि दो जुलाई को गोला व्यवसायी कृष्ण कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद घटना के चश्मदीद भलुहीपुर निवासी महेश यादव के बयान पर हम नेता दानिश रिजवान, कुख्यात चांद मियां, डिप्टी मेयर के पुत्र मुन्नू सिंह व इंद्रभान सिंह सहित 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के दो दिन बाद घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. सोमवार को कुख्यात चांद मियां ने पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर किया था.
कुख्यात चांद मियां, असलम रजा तथा आसिफ को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू : कोर्ट में सरेंडर किये गये तीनों आरोपितों को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है. सोमवार को कोर्ट से आदेश मिलने के बाद तीनों को रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ शुरू कर दी गयी. पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी पूछताछ कर रहे है. पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त हम नेता के भाइयों से एसपी एवं एसआइटी टीम ने की पूछताछ : हम नेता दानिश रिजवान के दो भाईयों को गिरफ्तार करने के बाद नगर थाना परिसर में एसपी क्षत्रनील सिंह ने दोनों से पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली. साथ ही जिले में बनायी गयी एसआइटी टीम ने भी आरोपितों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की.
कोर्ट में सरेंडर करनेवाले आसिफ ने ही घटना के बाद हथियार छुपाया था : बढ़ती पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को कोर्ट में आसिफ ने सरेंडर कर दिया. आसिफ इस घटना में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया, जिसमें घटना से लेकर घटना के बाद तक वह शामिल था. घटना के बाद हथियार छुपाने में नइम के साथ मदद की थी, जिसके बाद पुलिस ने चांद मिया की बहन गुड़िया खातून को गिरफ्तार किया था. वहीं से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया था. इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. पकड़े गये असलम रजा ने पुलिस को बताया कि हथियार उसने मो निहाल से खरीदा था और घटना के बाद हथियार को नइम और आसिफ ने चांद मियां की बहन गुड़िया खातून की सहेली मेहरू निशा के घर छुपाया था.
नामजद आरोपितों में से दो गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर, सात आरोपियों की तलाश जारी : गोला व्यवसायी हत्याकांड के मामले में 10 नामजद अभियुक्त बनाये गये आरोपितों में से कुख्यात चांद मियां ने सोमवार को सरेंडर किया था. वहीं दो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि इस घटना के सात नामजद आरोपित अब भी पुलिस पहुंच से दूर है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.
हम नेता दानिश रिजवान ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका : घटना में नामजद अभियुक्त बनाये गये हम नेता दानिश रिजवान के सरेंडर होने की चर्चा पर उस समय विराम लग गया जब उसके अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी. हालांकि इस संबंध में बहस होने के बाद जिला जज ने केस डायरी की मांग कर दी. केस डायरी आने के बाद ही उस पर विचार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन