मूसलधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे, रोपनी हुई तेज

आरा : जुलाई के दूसरे सप्ताह में सोमवार को जिले में जोरदार बारिश हुई. घंटों मेघा बरसे और खेतों में पानी भर गया. बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे. बारिश के इंतजार में टकटकी लगाये किसानों के लिए इंद्रदेव ने अमृत रूपी बूंदें बरसायीं. जिले में करीब छह घंटे तक जोरदार बारिश हुई. […]
आरा : जुलाई के दूसरे सप्ताह में सोमवार को जिले में जोरदार बारिश हुई. घंटों मेघा बरसे और खेतों में पानी भर गया. बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे. बारिश के इंतजार में टकटकी लगाये किसानों के लिए इंद्रदेव ने अमृत रूपी बूंदें बरसायीं. जिले में करीब छह घंटे तक जोरदार बारिश हुई. इससे खेती के कामों में तेजी आ गयी. रोहिणी नक्षत्र में धान के बिचड़ा डालनेवाले किसान बारिश होते ही खेतों की ओर पानी एकत्र करने को निकले पड़े. अधिकतर किसानों ने बारिश का लाभ उठाते हुए रोपनी भी शुरू कर दी. किसानों ने कहा कि पानी को एकत्र करने से रोपनी करने में आसानी होगी. खर-पतवार भी सड़ जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










