विवाहिता को ले भागा आरोपित, गिरफ्तार

Published at :25 Jun 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को ले भागा आरोपित, गिरफ्तार

आरा : शादीशुदा महिला को मां की तबीयत का बहाना बनाकर गांव का ही एक आरोपित विवाहिता को लेकर भाग निकला. आरोपित कोई और नहीं बल्कि उसके गांव का ही चचेरा भाई निकला. आयर थाना पुलिस ने दोनों को धनबाद से बरामद कर लिया. बरामद करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया. जानकारी के […]

विज्ञापन

आरा : शादीशुदा महिला को मां की तबीयत का बहाना बनाकर गांव का ही एक आरोपित विवाहिता को लेकर भाग निकला. आरोपित कोई और नहीं बल्कि उसके गांव का ही चचेरा भाई निकला. आयर थाना पुलिस ने दोनों को धनबाद से बरामद कर लिया. बरामद करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआ गांव के एक लड़की की शादी इसी वर्ष मई माह में आयर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी पिंटू सिंह से हुई थी.

ससुराल में 10 दिन रहने के बाद धुधुआ गांव का एक लड़का उसके ससुराल मठिया गांव पहुंचा और उसकी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी. विवाहिता आरोपित धुधुआ गांव निवासी सनोज यादव के साथ ऑटो पर बैठ कर आरा चली आयी. ऑटो पर आरोपित के साथ और दो- तीन लोग थे. आरा पहुंचने के बाद आरोपित द्वारा उसे खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी. जब आंख खुली थी वह धनबाद में थी. इधर लड़के वालों ने आयर थाने में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें सनोज यादव को आरोपित किया था.

इधर मामले की अनुसंधान में जुटी पुलिस ने दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद से गिरफ्तार कर लिया. दोनों को लेकर आरा पहुंची पुलिस ने विवाहिता का 164 का बयान कलमबंद किया. साथ ही मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन