अवैध चुंगी वसूली के मामले में दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से चुंगी वसूल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र से पटना आ रहे दो पिकअप ड्राइवरों को जबरन चुंगी वसूल रहे लोगों ने जम कर पिटाई की थी. उसी मामले में पुलिस ने दो […]
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से चुंगी वसूल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र से पटना आ रहे दो पिकअप ड्राइवरों को जबरन चुंगी वसूल रहे लोगों ने जम कर पिटाई की थी. उसी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार पकड़े गये पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी नवलाख राम तथा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर निवासी राजन यादव बताये जाते हैं.
बता दें कि मंगलवार की सुबह बस स्टैंड के समीप अवैध चुंगी वसूलने का विरोध करने पर उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के औराई थाना क्षेत्र के चालक राम प्यारे तिवारी तथा मो मुमताज की बदमाशों ने पिटाई कर अधमरा कर दिया था. इसी मामले में चालक प्रवीण कुमार सिंह के बयान पर नवादा थाने में नगर निगम के ठेकेदार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










