दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी

Published at :22 Jun 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी

आरा : वीर कुंवर सिंह विवि के प्रांगण में प्रक्षेत्र के शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन व घेराव का कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा. विवि एवं महाविद्यालय के कर्मचारी संघों ने भी कार्य का बहिष्कार कर धरना कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि एक […]

विज्ञापन

आरा : वीर कुंवर सिंह विवि के प्रांगण में प्रक्षेत्र के शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन व घेराव का कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा. विवि एवं महाविद्यालय के कर्मचारी संघों ने भी कार्य का बहिष्कार कर धरना कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि एक तरफ पूरा भारत योग दिवस मना रहा है. वहीं विवि प्रशासन द्वारा सिंडिकेट की बैठक की जा रही है. यह विवि की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

विवि द्वारा कर्मचारियों की मांगों को अलग- अलग कर भेदभाव किया जा रहा है. मांग पत्र देने के बावजूद न तो सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति, अनुकंपा की अधिसूचना, नियमित वेतन भुगतान की गयी और न ही राज्य सरकार के अनुरूप कोई पत्र निर्गत किया गया. इस अवसर पर शशिरंजन, मनीष, हरिशंकर प्रसाद, मंजर इमाम, मनोज कुमार, संतोष कुमार, अयोध्या प्रसाद, ददन पांडेय, अभिमन्यु सिंह, कमलेश कुमार, कंचन सिंह आदि थे.

प्रदर्शन को लेकर चलाया संपर्क अभियान : आरा. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट की संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा कलक्ट्री के कर्मचारियों के बीच प्रदर्शन की सफलता को लेकर संपर्क अभियान चलाया गया. संपर्क अभियान में मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुबेश सिंह, रामेश्वर सिंह, उमेश कुमार सुमन, कुंदन कुमार, विनोद यादव, कुमार बबलू, तुलसी साह, रवि कुमार, प्रदीप कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन