सड़क पर सब्जी व फसल फेंक किया प्रदर्शन

Published at :16 Jun 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर सब्जी व फसल फेंक किया प्रदर्शन

आक्रोश .फसल की सही कीमत नहीं मिलने पर भड़के भोजपुर के किसान किसानों के विरोध से कोइलवर पुल पर जाम कोइलवर : सरकार के खिलाफ किसानों का आक्रोश पूर्ण आंदोलन अब बिहार में भी दिखने लगा है. फसल की सही कीमत नहीं मिलने पर भड़के किसानों ने कोइलवर में विरोध जताया. गुरुवार की दोपहर कोइलवर […]

विज्ञापन

आक्रोश .फसल की सही कीमत नहीं मिलने पर भड़के भोजपुर के किसान

किसानों के विरोध से कोइलवर पुल पर जाम
कोइलवर : सरकार के खिलाफ किसानों का आक्रोश पूर्ण आंदोलन अब बिहार में भी दिखने लगा है. फसल की सही कीमत नहीं मिलने पर भड़के किसानों ने कोइलवर में विरोध जताया. गुरुवार की दोपहर कोइलवर प्रखंड के किसानों ने खेतों में उपजायी जा रहे सब्जी व फसलों का उचित मूल्य निर्धारण नहीं करने से काफी नाराज दिखे. अपनी मांगों व सब्जियों का उचित मुआवजा को लेकर आरा-पटना पथ पर अवस्थित कोइलवर पुल को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाये. साथ ही कोइलवर पुल पर बीच सड़क पर अपनी उगायी हुई सब्जी व फसलों को फेंककर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.
इस दौरान कोइलवर पुल पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. किसान राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश पूर्ण नारे लगा रहे थे. इस दौरान प्रदर्शन व सड़क जाम कर रहे किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है जिस किसान को अन्नदाता के रूप में भगवान माना जाता है, आज वही किसान आत्महत्या कर रहा है. ये कहीं न कहीं सरकार की विफलता है. सरकार किसानों की मेहनत का उचित मूल्य नहीं दे रही है जिससे कृषि क्षेत्र में किसानों का मेहनत पत्थर पर लकीर खींचना है.
बिहार के किसानों का कर्ज भी हो माफ, नहीं तो पूरे राज्य करेंगे उग्र आंदोलन
केंद्र व राज्य सरकार बिहार के किसानों का भी कर्ज माफी करें. साथ ही किसानों को खेती करने के लिए 24 घंटे बिजली की मुफ्त सेवा दें, किसानों के बच्चों को पढ़ने के लिए सरकार अच्छी शिक्षा मुहैया कराएं नहीं तो आने वाले समय में राज्यभर के सभी किसान एकजुट होकर इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे. किसानों के इस आंदोलन के कारण राजधानी को जाने वाली आरा-पटना मुख्य मार्ग सहित पूरे प्रखंड में गहमा गहमी का माहौल कायम था. किसानों के प्रदर्शन के कारण लोगों को जाम में फंसना पड़ा. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन