आरा, बक्सर व जहानाबाद स्टेशनों की पार्किंग फ्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे ने पत्र जारी कर संबंधित सीटीआइ को दिया सख्त निर्देश आरा : दानापुर डिवीजन के तहत आनेवाले आरा, बक्सर, जहानाबाद व लखीसराय रेलवे स्टेशन की पार्किग को रेलवे द्वारा नि:शुल्क घोषित कर दिया गया है. रेलवे कमर्शियल विभाग द्वारा बुधवार को इसका आदेश जारी किया गया है. संबंधित सीटीआइ को निर्देश दिया है कि […]
विज्ञापन
रेलवे ने पत्र जारी कर संबंधित सीटीआइ को दिया सख्त निर्देश
आरा : दानापुर डिवीजन के तहत आनेवाले आरा, बक्सर, जहानाबाद व लखीसराय रेलवे स्टेशन की पार्किग को रेलवे द्वारा नि:शुल्क घोषित कर दिया गया है. रेलवे कमर्शियल विभाग द्वारा बुधवार को इसका आदेश जारी किया गया है. संबंधित सीटीआइ को निर्देश दिया है कि वो हर हाल में इस निर्देश का पालन करते हुए वरीय अधिकारियों को इससे अवगत कराये. स्टेशन की पार्किंग के सामने नि:शुल्क पार्किंग लिखने का भी आदेश दिया गया है. अगले आदेश तक पार्किंग को फ्री किया गया है,
ताकि आम यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके. अगर पार्किंग के लिए कोई व्यक्ति रुपये की मांग करता है, तो इसकी शिकायत आरपीएफ व जीआरपी से करनी होगी. शिकायत के बाद आरपीएफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी. आरा रेलवे स्टेशन पर पार्किग का टेंडर खत्म होने के बाद भी यात्रियों से वसूली की जा रही थी. इससे रेलवे के राजस्व को काफी नुकसान पहुंच रहा था. वहीं आम यात्री भी ठगी का शिकार हो रहे थे. गत दिनों पटना में हुई जेडआरयूसीसी की बैठक में सदस्य सीडी शर्मा ने इस मामले को उठाया था.
रेलवे को हुआ लाखों का नुकसान : टेंडर खत्म होने के बाद भी पार्किग के लिए रुपये की वसूली की जा रही थी. वसूली की राशि रेलवे के खजाने में नहीं जा रही थी. इसका सीधे फायदा रेल अधिकारियों व ठेकेदार को हो रहा था. रेलवे द्वारा पार्किग को पूरी तरह से फ्री करने के बाद आम लोगों को फायदा होगा. हालांकि वाहनों की सुरक्षा कौन करेगा? यह भी बड़ा सवाल बन गया है.
टेंडर में रेलवे अधिकारियों द्वारा किया जाता है बड़ा कारनामा
रेलवे अधिकारियों द्वारा पार्किग, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के लिए अल्प अवधि का टेंडर निकाला जाता है. तीन-चार माह बाद टेंडर खत्म हो जाता है. इसके बाद चार से छह माह तक बिना टेंडर के ही पार्किंग से वसूली की जाती है. दोबारा टेंडर निकालने की प्रक्रिया में भी शिथिलता बरती जाती है, जिसका सीधा लाभ रेल अधिकारियों को होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










