दहेज हत्या में पति, ससुर समेत पांच लोग नामजद

Published at :14 Jun 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति, ससुर समेत पांच लोग नामजद

पीरो : स्थानीय थाने के भडसर गांव में दहेज के लिए सोनाली कुमारी नामक एक नवविवाहिता की हत्या किये जाने के मामले में मृतका के मामा लोदीपुर निवासी अमित कुमार के बयान पर पीरो थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी […]

विज्ञापन

पीरो : स्थानीय थाने के भडसर गांव में दहेज के लिए सोनाली कुमारी नामक एक नवविवाहिता की हत्या किये जाने के मामले में मृतका के मामा लोदीपुर निवासी अमित कुमार के बयान पर पीरो थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी समेत पांच लोगों को नामजद बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शादी के बाद से ही सोनाली के ससुराल वाले दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर सोनाली को प्रताड़ित कर रहे थे. सोनाली की शादी महज तीन माह पूर्व 5 मार्च, 2017 को हुई थी और वह 15 दिन वहले ही अपने मामा के यहां से अपने ससुराल भडसर लौटी थी. लेकिन, दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने के कारण रविवार की रात आरोपितों ने सोनाली के गले में रस्सी बांधकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा सोमवार को शव को जलाने के लिए शमशान ले गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन