हादसों में गयी दो की जान

Published at :13 Jun 2017 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
हादसों में गयी दो की जान

दुखद. शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मचा हाहाकार आरा : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक जख्मी हो गया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, उदवंतनगर थाने के पियनिया गांव के पास टेंपो पर चढ़ने के क्रम में […]

विज्ञापन

दुखद. शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मचा हाहाकार

आरा : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक जख्मी हो गया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, उदवंतनगर थाने के पियनिया गांव के पास टेंपो पर चढ़ने के क्रम में बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी.
इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं, ठोकर लगने से महिला का पुत्र भी जख्मी हो गया. मृतका बड़हरा थाने के काजीचक गांव निवासी स्व झिंगुर पासवान की पत्नी नन्हकी देवी बतायी जाती है. वहीं, पुत्र रामविशुन पासवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. महिला अपने भतीजे की शादी में शामिल होकर गांव लौट रही थी,
तभी हादसे का शिकार हो गयी. वहीं, बिहिया थाने के बिहिया-तियर पथ पर चकरही गांव के पास पिकअप से गिरने से 12 वर्षीय बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत बच्चा अर्जुन कुमार बताया जाता है, जो जगदीशपुर थाने के रूपबांध गांव निवासी बिगन यादव का पुत्र है. जानकारी के अनुसार, उक्त बच्चा अपने गांव से एक बारात में जा रहा था. इसी क्रम में पिकअप से गिरने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन