टेंपो पलटने से एक ही परिवार के पांच जख्मी

Published at :13 Jun 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से एक ही परिवार के पांच जख्मी

आरा : नगर थाने के मझौंवा बांध के पास टेंपो पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी लोग गांगी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. घायलों में कोइलवर थाने के राजापुर गांव निवासी विनय गुप्ता की पुत्री रेशम कुमारी, बक्सर जिले के […]

विज्ञापन

आरा : नगर थाने के मझौंवा बांध के पास टेंपो पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी लोग गांगी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. घायलों में कोइलवर थाने के राजापुर गांव निवासी विनय गुप्ता की पुत्री रेशम कुमारी, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाने के एकडाढ़ गांव निवासी वैद्यनाथ साव तथा उनकी बहू सुनीता देवी,

सिन्हा ओपी के कल्याणपुर निवासी लालबाबु साह की पुत्री चंचल कुमारी तथा मझौंवा गांव के स्व नारायण साह की पत्नी रामप्यारी देवी शामिल हैं. वहीं, आंशिक रूप से जख्मी लोगों का इलाज निजी नर्सिंग होम में कराया गया. जानकारी के अनुसार, मझौंवा गांव निवासी भदई साह की पुत्री अनिता की शादी गांगी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में होने वाली थी. बरात मुफस्सिल थाने के पिपरा गांव से आयी थी. इसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए सभी टेंपो में सवार होकर जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन