दो चौकीदारों के बीच चले लाठी डंडे व ईंट-पत्थर, दर्जनों जख्मी

Published at :13 Jun 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो चौकीदारों के बीच चले लाठी डंडे व ईंट-पत्थर, दर्जनों जख्मी

आरा : मुफस्सिल थाने के सेमरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो चौकीदार आपस में भीड़ गये, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले. इस घटना में चौकीदार समेत दर्जनों लोग घायल हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां […]

विज्ञापन

आरा : मुफस्सिल थाने के सेमरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो चौकीदार आपस में भीड़ गये, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले. इस घटना में चौकीदार समेत दर्जनों लोग घायल हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी जख्मी लोगों का इलाज हुआ.

दोनों पक्ष की ओर से 30 लोगों को नामजद किया गया है. जानकारी के अनुसार, घायलों में एक पक्ष के चौकीदार शिवमोहन राम, जयराम राम, राम अवतार राम, अरुण राम, अमरनाथ राम, कुश कुमार राम, लक्ष्मण राम, हरी मोहन राम तथा छोटू राम बताये जाते हैं. वहीं, दूसरे पक्ष के चौकीदार अलगू पासवान, उमाशंकर पासवान, श्रीनाथ पासवान, निर्मल पासवान, सूरज पासवान, बबलू पासवान, राहुल पासवान शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

बताया जा रहा है कि दोनों चौकीदार मुफस्सिल थाने में पदस्थापित हैं. महज कुछ जमीन को लेकर सोमवार को दोनों आपस में भीड़ गये, जिसके बाद दोनों ओर से जम कर पथराव तथा लाठी-डंडे चले, जिसमें दर्जनों लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद एक पक्ष के जयराम पासवान की ओर से 12 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू पासवान की ओर से 18 लोगों को नामजद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन