उद्घाटन के पहले विधायक ने बदल डाला पुल का नाम

Published at :12 Jun 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
उद्घाटन के पहले विधायक ने बदल डाला पुल का नाम

बड़हरा : बड़हरा के बहुचर्चित विधायक सरोज यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार बड़हरा से राजद विधायक सरोज यादव के चर्चा में रहने का कारण बना है कोइलवर से डोरीगंज पुल तक लगा उनका विवादित पोस्टर. इस पोस्टर ने एक नये विवाद को जन्म दे दिया है. दरअसल रविवार को ही […]

विज्ञापन

बड़हरा : बड़हरा के बहुचर्चित विधायक सरोज यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार बड़हरा से राजद विधायक सरोज यादव के चर्चा में रहने का कारण बना है कोइलवर से डोरीगंज पुल तक लगा उनका विवादित पोस्टर. इस पोस्टर ने एक नये विवाद को जन्म दे दिया है. दरअसल रविवार को ही आरा-छपरा पुल का उद्घाटन हुआ.

जिसका नाम वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखा गया है लेकिन कोइलवर से डोरीगंज पुल के पास सभा स्थल पर विधायक सरोज यादव ने ऐसा पोस्टर लगवा दिया है, जिसमें पुल का नाम भिखारी ठाकुर सेतु लिखा गया है. सभा स्थल पर लगा ये पोस्टर साफ-साफ देखने को मिला. विधायक की तसवीर वाली पोस्टर पर पुल का नाम भिखारी ठाकुर लिखा हुआ था,

जो चर्चा का विषय बना हुआ था. विधायक सरोज यादव के ऐसा करने के पीछे क्या मंशा है इसका पता नहीं लेकिन सरकार की तरफ से सेतु को दिये नाम वीर कुंवर सेतु को खारिज करने का काम किया है. वहीं विधायक सरोज यादव हैं जो कुछ दिन पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ पटना में धरने पर बैठ गये थे. एक दिन पहले ही विधायक ने कृष्णगढ़ थाने के थानेदार को वरदी उतरवाने की भी धमकी दे डाली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन