चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन

बच्चे का अपहरण कर भाग रहे थे अपराधी शाहपुर थाना क्षेत्र के भैसहा टोला की घटना तीन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज शाहपुर : थाना क्षेत्र के भैसहा टोला से बच्चे का अपहरण कर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने पीछा करते हुए गोसाईपुर एवं सेमरिया गांव के बीचोबीच सड़क पर घेराबंदी कर के पकड़ लिया. […]
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण कर भाग रहे थे अपराधी
शाहपुर थाना क्षेत्र के भैसहा टोला की घटना
तीन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
शाहपुर : थाना क्षेत्र के भैसहा टोला से बच्चे का अपहरण कर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने पीछा करते हुए गोसाईपुर एवं सेमरिया गांव के बीचोबीच सड़क पर घेराबंदी कर के पकड़ लिया. पुलिस द्वारा इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही अपहरण के लिए जिस स्कार्पियो वाहन का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि भैसहा टोला गांव के पास सड़क पर घरवाले बरात देख रहे थे.
इसी बीच स्कार्पियो आयी और एक झटके में दो युवक उतर कर सड़क पर खेल रहे करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे लक्की को उठा कर गाड़ी में बैठकर भागने लगे, जिसे देखकर वहां के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी.
त्वरित करवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी शुरू की गयी, जिसके बाद पुलिस ने गोसाईपुर गांव के समीप अपहृत बच्चे को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया. इस संबंध में बच्चे के नाना जवाहिर यादव द्वारा बरिसवन गांव के त्रिलोकी ततवां सहित अन्य तीन नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपहरण के आरोपितों में से दो नामजद आरोपित बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव के बताये जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरातफरी मची रही और लोगों के बीच चर्चा भी होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










