रिमांड पर लिया गया कुख्यात धनजी यादव

आरा : फायरिंग शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद कुख्यात धनजी यादव को नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उक्त आरोपित के विरुद्ध फायरिंग, शराब तस्करी व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट से […]
आरा : फायरिंग शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद कुख्यात धनजी यादव को नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उक्त आरोपित के विरुद्ध फायरिंग, शराब तस्करी व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसे रिमांड पर लिया. बतादें कि एक मार्च को शितलटोला मुहल्ले में दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत फैल गया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धनजी यादव के घर से शराब की बोतल एवं हथियार बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










