युवा राजद ने दिया प्रखंड मुख्यालय पर धरना

दिनारा/काराकाट (रोहतास ) : गुरुवार कोविभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के विरुद्ध में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. दिनारा प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों एवं वादाखिलाफी के खिलाफ प्रखंड राजद ने एक दिवसीय धरना […]
दिनारा/काराकाट (रोहतास ) : गुरुवार कोविभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के विरुद्ध में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. दिनारा प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों एवं वादाखिलाफी के खिलाफ प्रखंड राजद ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. धरना में राजद प्रखंड युवा अध्यक्ष संजय यादव ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार चुनाव के पूर्व किये जनता से एक भी वादा पूरा नहीं किया.
मौके पर कन्हैया शर्मा, बिंदू राय, ओमकार यादव, धनजी चौधरी, उपेंद्र राय, संजीव यादव, श्याम लाल यादव, कुंजबिहारी राय, मंतोष कुमार सिंह, हेमराज पासवान, अनिल नौआँ, रामभरोसा सिंह, जागा राम, लालबाबू इद्रीसी सहित अन्य लोग मौजूद थे. काराकाट प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन पर युवा राजद का एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










