विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Published at :08 Jun 2017 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

तरारी : विवाहिता की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा के कारण तरारी प्रखंड मुख्यालय में अफरा-तफरी मची रही है. तरारी बाजार के लोगों के समझाने पर विवाहिता के परिजन शांत हुए और शव का दाह-संस्कार किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

तरारी : विवाहिता की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा के कारण तरारी प्रखंड मुख्यालय में अफरा-तफरी मची रही है.

तरारी बाजार के लोगों के समझाने पर विवाहिता के परिजन शांत हुए और शव का दाह-संस्कार किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले तवकिया मठिया की सुशीला कुंअर ने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी दो साल पहले तरारी थाना क्षेत्र के पनपुरा निवासी जितेंद्र गिरि के साथ की थी.
मंगलवार की रात लक्ष्मी देवी डायरिया से आक्रांत हो गयी और तरारी के प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया गया. इलाज के दौरान लक्ष्मी देवी की मौत हो गयी.
मौत की खबर मिलते ही सुशीला कुंअर, सिद्धनाथ भारती तरारी होते हुए पनपुरा पहुंचे और हंगामा किया
कि जितेंद्र गिरि ने दहेज के लिए उनकी बेटी लक्ष्मी देवी को मार डाला. बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने सिद्धनाथ भारती और सुशीला कुंअर
को समझाया कि डायरिया से मौत हुई है, तब जाकर लक्ष्मी के शव का
दाह-संस्कार हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन