पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : अबरपुल मुहल्ले में पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार जख्मी अबरपुल निवासी मो मुन्ना तथा उनके पुत्र इम्तियाज बताया जाता है. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा […]
विज्ञापन
आरा : अबरपुल मुहल्ले में पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार जख्मी अबरपुल निवासी मो मुन्ना तथा उनके पुत्र इम्तियाज बताया जाता है. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
ट्रेन से गिरी वृद्ध महिला : रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से उतरने के क्रम में एक अज्ञात वृद्ध महिला (60) पर गिर गयी. स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उक्त महिला चोट लगने के कारण कुछ बता पाने में असमर्थ है.
खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला की मौत : दो दिन पहले खाना बनाने के दौरान झुलसी एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी बीरेंद्र कुमार यादव की पत्नी सुनीता देवी बतायी जाती है.इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर यूडी कांड दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










