ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सदर अस्पताल में हंगामा

आरा : ऑपरेशन करने में डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की जान चली गयी. युवक के पेट में दर्द हुआ, तो शहर के डॉक्टर ने पथरी का ऑपरेशन कर दिया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी तो डॉक्टर ने आरा से जगदीशपुर रेफर कर दिया. वहां से उसे आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. […]
आरा : ऑपरेशन करने में डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की जान चली गयी. युवक के पेट में दर्द हुआ, तो शहर के डॉक्टर ने पथरी का ऑपरेशन कर दिया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी तो डॉक्टर ने आरा से जगदीशपुर रेफर कर दिया. वहां से उसे आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया.
मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा किया. परिजन डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मामला शांत कराया. मृतक तरुण कसेरा (18 वर्ष) जगदीशपुर के भटवा मुहल्ला डीएम रोड का रहनेवाला था. मृतक के पिता ललन कसेरा ने बताया कि पांच जून को उनके इकलौते पुत्र तरुण के पेट में हल्का दर्द हुआ था. उसे इलाज के लिए जगदीशपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पेट में पथरी होने की बात कही.
तब अस्पताल के एक चिकित्सक ने आरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ऑपरेशन कराने की सलाह दी. छह जून की शाम तरुण का ऑपरेशन आरा के निजी नर्सिंग होम में कराया गया. पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










