Bhagalpur news शादी का झांसा दे सात साल तक यौन शोषण

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 15 Apr 2026 1:04 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र में शादी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

विज्ञापन

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र में शादी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने इलाके में सनसनी फैला दी है. एक मामले में युवती ने सात वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे मामले में एक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले सात वर्षों तक यौन शोषण किया. आरोपित युवक भी उसी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दूसरी घटना में एक गांव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को गांव के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस जांच में जुटी है. एक मामले में पीड़िता के बयान पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे मामले में लड़की की बरामदगी कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

दियारा क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बिहपुर थाना पुलिस ने दियारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसानों में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया. मार्च कारगील, चौहद्दी और सोनवर्षा दियारा इलाकों में किया गया, जहां इन दिनों गेहूं और मक्का की फसल की कटाई चल रही है. पुलिस ने किसानों से अपील की है कि वह किसी भी तरह के भय या दबाव में आए बिना निश्चिंत होकर अपनी फसल की कटाई करें. असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. 45 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के मनोज कुमार मंडल के रूप में हुई है. आरोपित का खेत बिहपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है, जहां अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण करता था. पुलिस ने मौके से शराब बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण बरामद किये हैं, जिनमें गैस सिलिंडर, चूल्हा, डेगची सहित अन्य सामान शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन