रंगरा प्रखंड कार्यालय तक पहुंचना होगा आसान, 79.67 लाख रुपये से बनेगा नया पहुंच पथ

Updated:
विज्ञापन
रंगरा प्रखंड कार्यालय तक पहुंचना होगा आसान, 79.67 लाख रुपये से बनेगा नया पहुंच पथ

रंगरा प्रखंड कार्यालय तक आने-जाने में लोगों को हो रही परेशानी जल्द दूर होने वाली है. जिला परिषद अभियंता कार्यालय ने पहुंच पथ निर्माण कराने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर.रंगरा प्रखंड कार्यालय तक आने-जाने में लोगों को हो रही परेशानी जल्द दूर होने वाली है. खराब सड़क के कारण लंबे समय से आवागमन प्रभावित हो रहा है. अब जिला परिषद अभियंता कार्यालय ने पहुंच पथ निर्माण कराने का निर्णय लिया है और इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

79.67 लाख रुपये होंगे खर्च

जिला परिषद अभियंता कार्यालय के अनुसार पहुंच पथ निर्माण पर करीब 79 लाख 67 हजार 900 रुपये खर्च किये जायेंगे. सड़क निर्माण के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी कराये जायेंगे, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे और भविष्य में क्षति की आशंका कम हो. इस परियोजना को पूरा करने के लिए नौ माह की समय-सीमा निर्धारित की गयी है.

निविदा प्रक्रिया शुरू, 22 जून को खुलेगी तकनीकी बिड

सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गयी है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जून को तकनीकी बिड खोली जायेगी. तकनीकी बिड में भाग लेने वाली एजेंसियों की योग्यता, अनुभव और दस्तावेजों की जांच की जायेगी. जो एजेंसियां तकनीकी मूल्यांकन में सफल होंगी, उन्हें अगले चरण में शामिल किया जायेगा.

सबसे कम दर वाली एजेंसी को मिलेगा काम

तकनीकी बिड में सफल एजेंसियों की वित्तीय बिड खोली जायेगी. वित्तीय बिड के मूल्यांकन के बाद सबसे कम दर देने वाली एजेंसी का चयन किया जायेगा. चयनित एजेंसी को पहुंच पथ निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जायेगा. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा.

लोगों को मिलेगी राहत

वर्तमान में सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण स्थानीय लोगों और प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और प्रखंड कार्यालय तक पहुंचना आसान हो जायेगा.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन