अभयपुर स्टेशन पर बनेगा आरपीएफ पोस्ट, एक इंस्पेक्टर समेत 30 जवानों की होगी तैनाती, सुरक्षा होगी और मजबूत

Updated:
विज्ञापन
एआइ जेनरेटेड फोटो.

एआइ जेनरेटेड फोटो.

Abhaypur Railway Station RPF Post : भागलपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर स्टेशन पर जल्द ही आरपीएफ पोस्ट खुलेगा. यहाँ एक इंस्पेक्टर और 30 जवानों की तैनाती होगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

विज्ञापन

Abhaypur Railway Station RPF Post : मालदा रेल मंडल के भागलपुर-किऊल रेलखंड के सबसे संवेदनशील अभयपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का स्थायी पोस्ट स्थापित होगा. इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अभी तक इस रेलखंड में भागलपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ही आरपीएफ पोस्ट मौजूद हैं. अभयपुर स्टेशन पर पोस्ट नहीं होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था किऊल और जमालपुर से आने वाले आरपीएफ जवानों के भरोसे संचालित होती थी.

एक इंस्पेक्टर समेत 30 जवानों की होगी तैनाती

आरपीएफ मुख्यालय ने अभयपुर पोस्ट के लिए एक इंस्पेक्टर सहित 30 जवानों की तैनाती स्वीकृत कर दी है. इनमें उपनिरीक्षक (एसआई), कांस्टेबल और अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे. पोस्ट शुरू होने के बाद यहां तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर अभयपुर के साथ जमालपुर-किऊल रेलखंड के स्टेशनों और हॉल्टों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे.

नवंबर तक तैयार होगा भवन और बैरक

आरपीएफ पोस्ट के भवन और बैरक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. भवन का ग्राउंड फ्लोर तैयार हो चुका है, जबकि प्रथम तल का निर्माण जारी है. अधिकारियों के अनुसार नवंबर तक पूरा भवन तैयार होने की संभावना है, जिसके बाद दिसंबर से स्थायी आरपीएफ पोस्ट पूरी तरह कार्य करना शुरू कर देगा.

अस्थायी पोस्ट के लिए मांगा गया एक कमरा

स्थायी भवन बनने तक आरपीएफ मुख्यालय ने रेल मंडल प्रशासन को पत्र लिखकर अभयपुर स्टेशन पर एक कमरा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. इसी कमरे से अस्थायी आरपीएफ पोस्ट का संचालन किया जाएगा. फिलहाल यहां तैनात अधिकारी और जवान जमालपुर में रह रहे हैं और प्रतिदिन ड्यूटी के लिए अभयपुर आते-जाते हैं.

यात्रियों को मिलेगी चौबीसों घंटे सुरक्षा

आरपीएफ पोस्ट शुरू होने के बाद अभयपुर रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. इससे रात के समय भी यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और स्टेशन के साथ-साथ आसपास के रेलखंड की निगरानी और अधिक प्रभावी हो सकेगी.

अधिकारी ने क्या कहा

मालदा रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त बरुण कुमार बेहरा ने बताया कि अभयपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट की स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. भवन और बैरक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. नवंबर तक निर्माण पूरा होने के बाद यहां एक इंस्पेक्टर और 30 जवानों की तैनाती के साथ पोस्ट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन