स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा पर सख्त बीडीओ, पांच दिन में जूते-हेलमेट व ग्लव्स उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

गोपालपुर डब्लूपीओ का निरीक्षण करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
Bhagalpur News : गोपालपुर बीडीओ ने सैदपुर और तिनटंगा करारी का निरीक्षण किया. स्वच्छता कर्मियों को 5 दिनों के भीतर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है.
Bhagalpur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार ने बुधवार को सैदपुर एवं तिनटंगा करारी के डब्ल्यूपीयू (WPU) तथा तिनटंगा करारी पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ स्वच्छता व्यवस्था और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
पांच दिनों में उपलब्ध कराएं सुरक्षा उपकरण
बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि डब्ल्यूपीयू एवं वार्ड स्तर पर कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों को अगले पांच दिनों के भीतर जूते, हेलमेट, ग्लव्स सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
सुरक्षा मानकों के पालन पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी जोखिम के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें.
पंचायत सरकार भवन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा
बीडीओ ने तिनटंगा करारी पंचायत सरकार भवन में संचालित विभिन्न कार्यों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए और पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











