अभियान चलाकर नॉर्थ कॉलोनी साहिबगंज से हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने से पहले अनधिकृत कब्ज़ा करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था लेकिन नहीं हटाने के कारण अभियान चलाकर खाली कराया गया.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत शनिवार को साहिबगंज के सहायक इंजीनियरिंग अधिकारियों की देखरेख में नॉर्थ कॉलोनी, साहिबगंज में एक संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
अभियान में एसएसई वर्क्स, एसएसई इलेक्ट्रिकल व आरपीएफ साहिबगंज पोस्ट
के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया. भियान शुरू होने से पहले अनधिकृत कब्ज़ा करने वालों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे.
20 अनधिकृत अतिक्रमणों को हटाया गया
अभियान के दौरान, लगभग 20 अनधिकृत अतिक्रमणों को हटाया गया और रेलवे क्वार्टरों को पूरी तरह से खाली करा लिया गया. मालदा मंडल रेलवे भूमि की बहाली और सुरक्षा के प्रति, यात्रियों की संरक्षा सुनिश्चित करने और एक स्वच्छ, सुरक्षित तथा अतिक्रमण-मुक्त रेलवे वातावरण बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्ध है. अतिक्रमण हटाओ अभियान तब तक चरणों में जारी रहेगा जब तक रेलवे परिसर से अनधिकृत कब्जा पूरी तरह से हटा नहीं दिया जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










