पायल की संदेहास्पद मौत, भाई ने कहा, गले में फंदा कस कर की गयी हत्या

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 12:38 PM

विज्ञापन

पायल की संदेहास्पद मौत, भाई ने कहा, गले में फंदा कस कर की गयी हत्या

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,

भागलपुर जिले के सबौर हाईस्कूल के पास मोहल्ले में रहने वाले विजय आनंद की पत्नी पायल कुमारी (22) की शुक्रवार को हुई संदेहास्पद मौत मामले की प्राथमिकी सबौर थाने में दर्ज कर ली गयी है. पायल के भाई खगड़िया निवासी गौरव कुमार के बयान के आधार पर पायल के पति विजय आनंद, देवर संपूर्ण आनंद, सास रेणु देवी, ससुर ज्ञानेश्वर प्रसाद को नामजद किया है. सबौर पुलिस मामले में की छानबीन में जुट गयी है. दूसरी तरफ पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों ने पायल के शव का दाह संस्कार कर दिया है.

पिछले वर्ष 24 नवंबर को हुई थी पायल की शादी, मांगा जा रहा था पांच लाख दहेज

मृतका के भाई खगड़िया एनएसी रोड वार्ड नंबर 10 निवासी गौरव कुमार ने बताया कि बहन की शादी पिछले वर्ष 24 नवंबर को हुई थी, शादी में नौ लाख के जेवर और तीन लाख के घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिये गये थे. शादी के कुछ दिन बाद ही विजय आनंद पायल से पांच लाख रुपया भाई से दहेज लाने अन्यथा मारते मारते एक दिन मार देने की धमकी दी थी. इसके बाद अक्सर पायल को प्रताड़ित किया जाने लगा. मारपीट के बाद जब पायल मायके वालों से शिकायत करती थी. शिकायत के बाद जब विजय से पूछा जाता था तो वह कुछ नहीं बताता था. 29 मई को पायल के देवर ने फोन किया कि उसने फांसी लगा ली है, आपलोग यहां आ जाइये. पायल की बड़ी बहन अमीशा की शादी सबौर में ही हुई है और वह पायल के घर के पास ही रहती है. वह पांच मिनट में ही पायल के घर पर पहुंची तो देखा कि पायल के कमरे का दरवाजा खुला है. बहन अमीशा ने बताया कि पायल का दरवाजा खुला था, फर्श पर खून के निशान भी थे. पंखे से पायल का दुपट्टा लटक रहा था और पायल को जेएलएनएमसीएच ले जाया गया था. अमीशा ने बताया अक्सर पायल से झगड़ा किया जाता था. वह सुबह सुबह रोजाना फोन कर पायल को जगाती थी. आज फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया था.

पति ने कहा, सब कुछ ठीक था, पता नहीं क्यों फांसी लगा ली

पायल के पति विजय आनंद अपने घर पर ही इलैक्ट्रोनिक की दुकान चलाता था. विजय आनंद ने कहा कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. दो दिन पहले ही उसने पायल के लिए जेवर की खरीदारी की थी. दो दिन पहले ही पायल ने कहा कि उसे इस्कॉन मंदिर पटना जा कर एक ट्रैंडिंग रील शूट करना है. विजय ने कहा कि उसने पायल को समझाया कि पटना की स्थिति ठीक नहीं है, अकेले जाना ठीक नहीं होगा. हमलोग साथ चलेंगे. विजय ने कहा कि पायल मान गयी थी कोई विवाद नहीं था. वह रोजाना नौ बजे सुबह जगता है. शुक्रवार को जगा तो पायल का कमरा बंद था. कई बार आवाज दी, लेकिन कमरा नहीं खुला तो 11 बजे उसने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. अंदर देखा तो पायल फंदे से लटक रही थी. विजय का कहना है कि जैसे ही उसने पायल काे छुआ, वह बेड पर गिर गयी. इसके बाद उसे अस्पताल ले कर आ गया. मायके वालों ने बताया कि पायल रेगुलर रील नहीं बनाती थी. कभी कभी अपने इंस्टा अकाउंट पर रील पोस्ट करती थी. पायल का इंस्टा अकाउंट भी प्राइवेट है. इसलिए रील बनाने को लेकर पायल की इतनी भी दीवागनी नहीं थी कि वह आत्महत्या कर ले. उसे प्रताड़ित किया गया है और उसकी हत्या कर दी गयी है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन