भागलपुर न्यूज़
bhagalpur crime. बबरगंज, कोतवाली, जोगसर और बरारी थाना क्षेत्रों में फिर मोटरसाइकिल चोरी- पुलिस पर भारी पड़ रहे मोटर साइकिल चोर, नहीं थम रही बाइक चोरीसंवाददाता, भागलपुरशहर में बाइक चोरों को पुलिस का तनिक भी भय नहीं रहा है. रोजाना बाइक गायब कर रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में हो रही बाइक चोरी की घटना पर शहर के बुद्धिजीवियों को आशंका है कि शहर में इस तरह की घटना के पीछे जरूर संगठित गिरोह आकार ले चुका है. घर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली अपाचेहालांकि, बाइक चोरी की घटना दुस्साहसिक है लेकिन इस बार चोरों ने हद पार कर दिया है. बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद वार्ड नंबर 41 से चोरों ने घर का ताला तोड़ कर अपाचे बाइक की चोरी कर ली है. बाइक के मालिक गौरव कुमार ने मामले की प्राथमिकी बबरगंज थाने में दर्ज करायी है. गौरव कुमार ने कहा है कि वह 26 मई की अल सुबह टहलने के लिए घर के मेन गेट में ताला मार कर निकले थे. वापस आये तो देखा कि ताला टूटा हुआ है, अंदर गये तो पता चला कि बाइक की चोरी हो गयी है. 29 मई को गौरव कुमार द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. खलीफाबाग एसबीआई बैंक के सामने से बाइक चोरी29 मई को खलीफाबाग एसबीआई ब्रांच के सामने से जगदीशपुर के खरौनी गांव निवासी उदय कुमार की अपाचे बाइक चोरी हो गयी है. उदय ने बताया कि बाइक को बैंक के आगे लगा कर मार्केट गया, वापस आया तो बाइक नहीं थी. फिर उदय ने कोतवाली थाने पहुंच कर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी. पार्किंग से भी चोरी हो गयी मोटरसाइकिलजोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट में रहने वाले लक्खीसराय निवासी गुड्डू कुमार की मोटरसाइकिल पार्किंग एरिया से चोरी हो गयी है. गुड्डू ने कहा है कि 29 मई को उसने अपनी मोटरसाइकिल इशान पार्किंग में लगा दी थी और वह घर चला गया था. लौट कर आया तो पार्किंग एरिया से मोटरसाइकिल गायब थी. गुड्डू ने जोगसर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुरखीकल में घर के सामने से मोटरसाइकिलबरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल मोहल्ले के निवासी सोनू कुमार की हीरो होंडा मोटरसाइकिल उनके घर के सामने से चोरी हो गयी है. सोनू के अनुसार 28 मई को देर शाम उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने लगा दी थी और वह घर अंदर चले गये. बाहर आये तो मोटरसाइकिल नहीं थी. सोनू ने मामले की प्राथमिकी बरारी थाने में दर्ज करायी है. बरारी थाना की अपील, घर के बाहर न लगायें मोटरसाइकिलबरारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल न रखें. घर के बाहर मोटरसाइकिल रखने से नुकसान हो सकता है. इसलिए घर के अंदर ही मोटरसाइकिल रखें.तो क्या हरेक गली मोहल्ले तक फैला है चोरों का सिंडिकेटशहर में जिस अंदाज में बाइकों की चोरी हो रही है, उससे अंदाजा लगाना आसान है कि बाइक चोरों का सिंडिकेट हरेक गली मोहल्ले तक पहुंच रखता है. निश्चित रूप से अपनी बाइक के प्रति आमलोगों को जागरूक होना होगा लेकिन पुलिस को भी इस दिशा में सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है.

Bhagalpur Today News :
Latest Bhagalpur News in Hindi: भागलपुर के स्थानीय समाचार, राजनीति, मौसम, शिक्षा, लाइफस्टाइल, इवेंट, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी के लिए आप प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर खबर की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां रियल टाइम और मुफ़्त में उपलब्ध कराता है। साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Bhagalpur news
Bhagalpur Mausam: भागलपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) अपडेट पाएं।
About Bhagalpur
भागलपुर (Bhagalpur), बिहार का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्ध वाला शहर है। इस शहर की खास बात यह है कि यहां का तसर रेशम (Tussar Silk) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसलिए इसे “सिल्क सिटी” (Silk City of India) के नाम से भी जाना जाता है। गंगा नदी किनारे बसा हुआ यह शहर शिक्षा, व्यापार तथा हस्तशिल्प के लिए भी देश भर में जाना जाता है। भागलपुर प्राचीन काल से ही संस्कृति और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी यह अपनी रेशम वस्त्र उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय तक पहचान रखता है।
Also Read: Bhagalpur ePaper Today – Read the Latest News Online
भागलपुर का मौसम और खानपान (Bhagalpur Weather & Food) जब बात भागलपुर की मौसम की जाए तो यहां का मौसम सालभर बदलता रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 28°C से 40°C तक बढ़ जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C तक गिर जाता है, जिससे ठंड काफी तेजी से बढ़ जाती है और खासकर जब बात मानसून की हो तो यहां गंगा नदी के किनारे का नजारा बेहद खुशनुमा और रोमांचक हो जाता है।
भागलपुर की खानपान की बात करें तो यहां का खाना पारंपरिक होने के साथ-साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहां के लिट्टी-चोखा, मछली-चावल, आलू-चोखा, सत्तू पराठा और खिचड़ी के स्वाद का हर कोई दीवाना होता है। वहीं मिठाइयों में अनरसा, खाजा, ठेकुआ और खीरमोहन यहां का अभिमान हैं।
Also Read: Bhagalpur Mausam Update (भागलपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast