बिहार में 31 मार्च तक नहीं भरा बिल तो कटेगी बिजली, मुजफ्फरपुर सर्किल का अल्टिमेटम

Updated:
विज्ञापन
bihar electricity news bijli bill

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Electricity News: मुजफ्फरपुर समेत तीन जिलों में बिजली विभाग ने ‘नो पेमेंट, नो पावर’ नीति लागू कर दी है. 31 मार्च तक बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना सूचना के काटे जाएंगे, जिसके लिए विशेष टीमों को मैदान में उतारा गया है.

विज्ञापन

Bihar Electricity News: मुजफ्फरपुर समेत सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी हो चुकी है. बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने वालों की बिजली बिना किसी सूचना के काट दी जाएगी.

घर-घर पहुंचेगी टीम, मौके पर ही कटेगा कनेक्शन

विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि बार-बार अपील के बावजूद लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अब ‘नो पेमेंट, नो पावर’ नीति को सख्ती से लागू किया जाएगा. इसके लिए विशेष धावा दल बनाए गए हैं, जो घर-घर जाकर जांच करेंगे और बकाया मिलने पर तुरंत कनेक्शन काट देंगे.

12 हजार से ज्यादा कनेक्शन पहले ही कटे

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मार्च में अब तक 16.57 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि 12,560 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं. इसके बावजूद कुल बकाया राशि बढ़कर 137.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो विभाग के लिए बड़ी चिंता का विषय है.

20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता नहीं कर रहे भुगतान

डिवीजनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति और भी गंभीर है.

  • पूर्वी डिवीजन: 43.42 करोड़ बकाया, 20 हजार+ उपभोक्ता डिफॉल्टर
  • पश्चिमी डिवीजन: 85.52 करोड़ बकाया
  • अर्बन-1: 4.89 करोड़
  • अर्बन-2: 3.22 करोड़

छुट्टियां रद्द, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

राजस्व वसूली तेज करने के लिए नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है. मार्च महीने की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बिजली कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि उपभोक्ता आसानी से अपना बिल जमा कर सकें.

अधिकारियों को सख्त निर्देश

जारी आदेश में साफ कहा गया है कि सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहकर राजस्व संग्रह में सक्रिय भूमिका निभाएं. किसी भी तरह की लापरवाही या अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई होगी.

उपभोक्ताओं को राहत भी, मौका भी

कार्यपालक अभियंता श्रवण ठाकुर ने कहा कि छुट्टियों में भी कार्यालय खुले रहने से लोगों को बिल जमा करने में सुविधा मिलेगी. विभाग ने साफ संकेत दे दिया है. अब मौका भी है और चेतावनी भी, समय रहते बिल जमा करें, नहीं तो अंधेरे के लिए तैयार रहें.

Also Read: नालंदा में उठी निशांत कुमार को CM बनाने की मांग, नीतीश से जनता ने की दिल्ली न जाने की अपील

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन