bhagalpur news. मूंछ वाले महावीर मंदिर में ध्वजारोहण व महाआरती में जुटी भीड़

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 28 Mar 2026 1:14 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज में रामनवमी पर शुक्रवार को पूरे प्रखंड के राम व हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन

सुलतानगंज में रामनवमी पर शुक्रवार को पूरे प्रखंड के राम व हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. ध्वजारोहण के साथ मंदिरों में भक्ति का माहौल बना रहा.

वहीं ध्वजागली स्थित प्रसिद्ध मूंछ वाले महावीर मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही. पुजारी मुनमुन झा व बमबम झा के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजा व थाल चढ़ाया गया. मंदिर परिसर में महाआरती और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरा परिसर भक्ति में सराबोर नजर आया.

भव्य भंडारा आज, तैयारी पूरी

युवा बजरंगबली समिति द्वारा शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा. समिति के सदस्यों ने बताया कि करीब 150 किलो लड्डू का भोग लगाया गया है और लगभग आठ हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है. समिति के सदस्य रघुनाथ गुप्ता, संतोष गुप्ता, विकास चौधरी, संजय चौधरी, सुदाम गुप्ता, राकेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, विक्की गुप्ता, सुमित कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि भव्य भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भव्य और आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं. पूरे क्षेत्र में रामनवमी को लेकर आस्था और उत्साह का माहौल है, जहां हर कोई बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. कई कांवरिया गंगा जल लेकर बाबाधाम के लिए रवाना हुए.

धार्मिक कार्यक्रमों की रही धूम

ध्वजागली स्थित श्रीराम मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, वहीं मानस संस्थान अजगैवीनाथ धाम का वार्षिक समारोह भी संपन्न हुआ. पूरे प्रखंड में अखंड रामधुन व कई कार्यक्रम कई स्थान पर किये गये. वहीं अकबरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रामनवमी पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई. मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. रामनवमी और महानवमी के पर सुलतानगंज में आस्था, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर ओर भक्ति की गूंज सुनाई दी.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन