ePaper

bhagalpur news. दो जून तक छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Updated at : 31 May 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. दो जून तक छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

तेज धूप व बादलों की आवाजाही के बीच जिले में शुक्रवार का मौसम उमस भरा रहा.

विज्ञापन

तेज धूप व बादलों की आवाजाही के बीच जिले में शुक्रवार का मौसम उमस भरा रहा. अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत रही. 10.7 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. वहीं बारिश की गतिविधियों में कमी आयी. किसानों व आमलोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. मॉनसून इस समय बिहार के उत्तर पूर्व में स्थित किशनगंज जिला की सीमा पर आकर रुक गया है. बंगाल की खाड़ी में तेज हवा का नया माैसमी सिस्टम बनने के बाद ही यह बिहार की ओर बढ़ेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई से दो जून के दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने और अधिकतम 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तीन जून से फिर से बढ़ेगी गर्मी : दो जून के बाद जिले का मौसम शुष्क व आकाश में बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री रहेगा. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत व दोपहर में 25-30 प्रतिशत रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 07-14 किमी/घंटा की गति से अगले दो दिन पूर्वा और इसके बाद शेष पूर्वानुमान अवधि में पछिया हवा चलने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा की संभावना को देखते हुए तैयार मक्का फसल की कटनी, दौनी व दानों को सुखाने के कार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन