गया जंक्शन पर मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, मॉडर्न कॉनकोर्स का हो रहा निर्माण

गया जंक्शन पर बन रहा कॉनकोर्स (फोटो- एक्स)
Gaya Junction: गया जंक्शन पर लोगों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलने वाली है. इस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. खास बात यह है कि यहां मॉडर्न कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है. यह सभी प्लेटफॉर्म को आपस में जोड़ेगा.
Gaya Junction: बिहार के गया जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने वाली हैं. यहां एयरपोर्ट की तरह मॉडर्न कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है. इसके बनने से यात्रियों को खास सहूलियत मिल सकेगी. साथ ही गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म आपस में जुड़ सकेंगे. यह कॉनकोर्स पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड होगा. इसका डिजाइन भी मॉडर्न लाउज की तर्ज पर तैयार किया जाएगा.
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, सीढ़ियां और एस्केलेटर को भी तैयार किया जा रहा है. कॉनकोर्स की लंबाई लगभग 85 मीटर और चौड़ाई करीब 80 मीटर होगी. यह एक मॉडर्न कंफर्टेबल वेटिंग जोन होगा, जहां यात्री आराम से बैठकर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर सकेंगे. भीड़भाड़ की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. इतना ही नहीं, एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलने की वजह से उन्हें कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रहेगी व्यवस्था
आम लोगों के साथ-साथ दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए भी अलग से व्यवस्था रहेगी. उन्हें किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को डेवलप किया जा रहा है. रेलवे की माने तो, इसके बनने से उन लोगों को खास सुविधा मिल सकेगी जिन्हें एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर बेहद कम समय में पहुंचना हो. कॉनकोर्स में साफ-सफाई को लेकर भी खास ध्यान रखा जाएगा. गया जंक्शन पर तैयार हो रहा कॉनकोर्स लोगों को अलग और बेहतर अनुभव देगा.
क्या होता है कॉनकोर्स?
रेलवे जंक्शन पर कॉनकोर्स (Concourse) एक बड़ा, खुला और अक्सर वातानुकूलित (AC) हॉल होता है, जो स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों को ऊपर से जोड़ता है. यह यात्रियों के लिए एक मॉडर्न Waiting Lounge की तरह होता है, जहां से वे आसानी से अपने प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं. भीड़ भी कम होती है और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं (शॉपिंग, फूड कोर्ट, वेटिंग एरिया) मिलती हैं.
Also Read: बिहार में गांवों की 10 हजार 337 किमी लंबी सड़क की सतह बनकर तैयार, जल्द बदलेगी सूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




