10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे नीतीश कुमार! शिवेश राम ने कर दी तस्वीर साफ?

शिवश राम, राज्यसभा के लिए निर्वाचित नेता
Nitish Kumar Rajya Sabha oath : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं. शिवेश राम के बयान के बाद तारीख लगभग तय मानी जा रही है.
Nitish Kumar Rajya Sabha oath : बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है. खबर ये कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित नेताओं की शपथ को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों अब साफ हो रही हैं. माना जा रहा है 10 अप्रैल की तारीख लगभग तय हो गई है. खास बात यह है कि इस दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं. ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले 10-12 दिनों में बिहार के नए मुख्यमंत्री का भी शपथ होना है.
लाइजनिंग अफसर का आया फोन
दरअसल, राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य शिवेश राम ने अहम बयान दिया है. उनके इस स्टेटमेंट के बाद ये साफ होता नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें लाइजनिंग अफसर की ओर से उन्हें फोन आया था. इस फोन पर 10 अप्रैल को शपथ लेने की जानकारी दी गई है.
क्या बोले शिवेश राम
शिवेश राम ने कहा, पिछले शनिवार को मुझे फोन आया था कि 10 तारीख को शपथ लेना है. मैं उस दिन दिल्ली जाऊंगा. बिहार के सभी निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को शपथ लेनी है. उनके इस बयान के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि 10 अप्रैल को ही राज्यसभा के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय है.
इन नेताओं के शपथ लेने की संभावना
जानकारी के अनुसार बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए जिन नेताओं के 10 अप्रैल को शपथ लेने की संभावना है, उनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं. याद दिला दें कि प्रभात खबर डॉट कॉम ने ये जानकारी अपने पाठकों को पहले भी दी थी. जिसमें बताया गया था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल को हर हाल में दिल्ली रहेंगे. क्योंकि 10 तारीख को उन्हें नई भूमिका के लिए शपथ ग्रहण करना है. 10 तारीख को नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं.
पहले से चल रही थी चर्चा
10 अप्रैल की तारीख को लेकर पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में चर्चा तेज थी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही थी. अब शिवेश राम के बयान के बाद इस तारीख पर लगभग मुहर लगती नजर आ रही है.
राजनीतिक मायने भी अहम
ऐसे में अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते हैं, तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा संकेत माना जाएगा. इसे सत्ता संतुलन और भविष्य की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. माना जा रहा है इसी बीच बिहार के नए मुख्यमंत्री का भी शपथ ग्रहण होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्स.कॉम बतौर असिसटेंट न्यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




