बाढ़ में नॉनवेज पार्टी के दौरान चार दोस्तों की बिगड़ी तबीयत, पटना लाने के दौरान हुई मौत, जहरीली पेय पदार्थ पीने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

पटना के बाढ़ में नॉनवेज पार्टी के बाद चार दोस्तों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. दो मरीजों के मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है. सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Barh Four Friends Dies During Non-Veg Party : (बाढ़ से जयमणि की रिपोर्ट ) सावन खत्म होने के बाद नॉनवेज पार्टी कर रहे चार दोस्तों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव के सैदपुर टोला की है. चारों दोस्त एक घर में खाने-पीने के लिए जुटे थे. इसी दौरान अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. सूत्रों अनुसार चारों व्यक्ति पटना पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खाने-पीने के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, बेढना गांव के सैदपुर टोला में गांव के ही चार दोस्त सावन खत्म होने के बाद नॉनवेज पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान खाने-पीने के बीच अचानक चारों की तबीयत बिगड़ गई. उनकी हालत बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने तत्काल सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचने के बाद चारों का इलाज शुरू किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत गंभीर थी. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

चारों की पहचान

घटना में बीमार पड़े चारों युवकों की पहचान बेढना गांव निवासी के रूप में हुई है.

  • शशि कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता रमाकांत कुमार.
  • विकास राम, उम्र 40 वर्ष, पिता बिरजू राम.
  • पंकज सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता नंदे सिंह.
  • निशु कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता राजू सिंह.

दो मरीजों के मुंह से निकलने लगा झाग

इलाज करने वाली महिला चिकित्सक श्रेया शेखर ने बताया कि जहरीला पदार्थ पीने या खाने से सभी की तबीयत बिगड़ने की आशंका है. उन्होंने कहा कि इसमें जहरीली शराब की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.

पटना में यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, HHD मशीन से जांच में खुला राज

चिकित्सक के मुताबिक, बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों के मुंह से झाग निकलने लगा था. दोनों को बेहोशी की हालत में पटना भेजा गया. चारों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि, पुलिस टीम के अस्पताल पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आयी है. ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार को मामले की जानकारी दी गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चारों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी.

जहरीली शराब की आशंका से बढ़ी चिंता

चारों की तबीयत एक साथ बिगड़ने और दो मरीजों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आने के बाद जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

चारों को गंभीर हालत में पटना भेजे जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. पुलिस अब पार्टी के दौरान खाए-पिए गए सामान और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.

Also Read : PHOTOS : नाव पर बैठे थे बदमाश, पटना पुलिस पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; 62 राउंड फायरिंग में SI घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन