खुदकुशी या मौत ? पटना सिटी में गंगा में डूबा 41 वर्षीय युवक, SDRF और गोताखोरों की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन
रोते-बिलखते परिजन
पटना सिटी के खाजेकला घाट के पास रविवार को एक दुखद हादसा हुआ, जहाँ गंगा में नहाने के दौरान 41 वर्षीय युवक डूब गया। SDRF और गोताखोरों की टीम युवक को खोजने के लिए अभियान चला रही है।
41Years Man Drowns In Ganga : (पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट )पटना सिटी के खाजेकला घाट के पास रविवार को गंगा में नहाने के दौरान 41 वर्षीय युवक डूब गया. गंगा के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच हुए इस हादसे के बाद युवक की तलाश में SDRF और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
आपके शहर में
डूबे युवक की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के चंदेशवर पासवान के रूप में हुई है. यह मीतन घाट मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था. जानकारी के अनुसार रविवार को वह खाजेकला घाट और सीता घाट के बीच गंगा में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
युवक के गंगा में डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही खाजेकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इसके बाद SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई गई.
खाजेकला थानाध्यक्ष का बयान
खाजेकला थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है.
वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत,18 वर्षीय किशोरी भी झुलसी
थानाध्यक्ष के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने गंगा में छलांग लगाई. हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से युवक के डूबने की पूरी वजह की जांच की जा रही है.
एक दिन पहले खुदकुशी करने घाट पहुंचा था युवक
खाजेकला थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार रात भी खाजेकला घाट के पास एक युवक परिवार से विवाद के बाद खुदकुशी की मंशा से पहुंच गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचा लिया और समझा-बुझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया.
फिलहाल रविवार को गंगा में डूबे चंदेशवर पासवान की तलाश जारी है. SDRF और गोताखोरों की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए