वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत,18 वर्षीय किशोरी भी झुलसी

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य

औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र में वज्रपात ने जान ले ली. खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक 18 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई. प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है.

विज्ञापन

Lightning Strike Man Die and 18 Years Girl Burned : औरंगाबाद. जिले के माली थाना क्षेत्र के अंकोरहा पंचायत के महुली गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे में खेत के पास काम कर रही 18 वर्षीय किशोरी भी झुलस गई. किशोरी का इलाज डेहरी के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. घटना के बाद महुली गांव में मातम पसरा है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान महुली गांव निवासी रामविलास सिंह के 47 वर्षीय पुत्र सुजय यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुजय यादव अपने खेत में धान की सोहनी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया. तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई और आसमान में बिजली चमकने लगी.

वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत

इसी बीच खेत में जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से सुजय यादव गंभीर रूप से झुलस गए. उनके साथ आसपास काम कर रही 18 वर्षीय आशा कुमारी भी झुलस गई. आशा कुमारी रामाशीष सिंह की पुत्री बताई जाती है.

अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य | Prabhat Khabar Network

वज्रपात की घटना के बाद खेत में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की.

आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया

सुजय यादव को आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, आशा कुमारी की हालत को देखते हुए उसे डेहरी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही माली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.

माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सुजय यादव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है.

मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह, जिला परिषद सदस्य अनिल यादव समेत कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन से आपदा राहत प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन