पटना में यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, HHD मशीन से जांच में खुला राज

Updated:
विज्ञापन

पटना पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी को किया बरामद

पटना में यातायात पुलिस की सतर्कता से एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है. कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ी स्कूटी की HHD मशीन से जांच करने पर यह चोरी की पाई गई. इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Patna Police Found Stolen Scooty : (आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट) पटना में यातायात पुलिस की सतर्कता से जगनपुरा मोड़ के पास कई दिनों से लावारिस पड़ी चोरी की स्कूटी बरामद की गई. सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी स्कूटी पर यातायात पुलिस की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने HHD मशीन से वाहन की जांच की. जांच में स्कूटी के चोरी होने की जानकारी सामने आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जगनपुरा मोड़ के पास लावारिस मिली स्कूटी

जगनपुरा मोड़ के पास एक स्कूटी कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी थी. यातायात पुलिस की नजर जब इस वाहन पर पड़ी, तो पुलिसकर्मियों ने इसकी जांच करने का फैसला लिया. HHD मशीन से वाहन का विवरण खंगाला गया.

जांच के दौरान पता चला कि स्कूटी चोरी की है. इसके बाद यातायात पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस इकाइयों को दी.

22 अगस्त की रात चोरी हुई थी स्कूटी

पुलिस के अनुसार, बरामद स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01DX3675 है. जांच में सामने आया कि यह स्कूटी 22 अगस्त 2026 की रात चोरी हुई थी. स्कूटी चोरी होने के मामले में पत्रकार नगर थाने में एफआईआर संख्या 375/26 दर्ज है.

वाहन के चोरी होने की पुष्टि के बाद यातायात पुलिस ने तत्काल वायरलेस यानी पीआइआर के माध्यम से संबंधित पुलिस इकाइयों को इसकी सूचना दी.

पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपी गयी स्कूटी

चोरी की पुष्टि होने के बाद बरामद स्कूटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए पत्रकार नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. यातायात पुलिस की सतर्कता के कारण कई दिनों से लावारिस पड़ी स्कूटी का पता लगाया जा सका.

लावारिस वाहनों पर पुलिस की नजर

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर लावारिस या संदिग्ध स्थिति में खड़े वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है. यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिसकर्मी ऐसे वाहनों की भी जांच कर रहे हैं, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन