PHOTOS : नाव पर बैठे थे बदमाश, पटना पुलिस पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; 62 राउंड फायरिंग में SI घायल

मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सोन नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, सोन नदी में नाविकों से रंगदारी वसूलने की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में भी फायरिंग की गई दोनों तरफ से करीब 62 राउंड गोलियां चलीं.




एसएसपी ने बताया कैसे शुरू हुई मुठभेड़
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बिहटा थाना क्षेत्र में सोन नदी में अपराधी अनीश कुमार नाविकों से रंगदारी वसूल रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.







फरार अपराधियों की तलाश जारी
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सोन नदी और आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय अनीश के साथ कितने अन्य अपराधी मौजूद थे और वे किस दिशा में फरार हुए. संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ नदी में आने-जाने वाली नावों की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए