मुजफ्फरपुर गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी, बोले- पुलिस आउट ऑफ कंट्रोल

Updated at : 25 Mar 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics

तेजस्वी यादव

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर रवाना हो गए हैं. तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार की कानून-व्यवस्था, एलपीजी संकट और पेट्रोल-डीजल महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष एक बार फिर बेहद हमलावर मूड में नजर आ रहा है. मुजफ्फरपुर में एक युवक को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने की कथित घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ‘एक्टिव मोड’ में आ गए हैं.

पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने राज्य सरकार पर प्रहार किए. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और पुलिस अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है. तेजस्वी ने इस घटना को बिहार में बढ़ती अराजकता का सबसे बड़ा सबूत बताया है.

क्या नशे में था थानेदार?

तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस थानेदार या दरोगा ने युवक को गोली मारी है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में पूर्ण शराबबंदी का दावा किया जाता है, वहां एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी नशे में होकर किसी की जान कैसे ले सकता है?

तेजस्वी ने चेतावनी दी कि वे इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे और आरोपी पुलिसकर्मी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं रह गया है.

एलपीजी और पेट्रोल संकट

देश में गहराते एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल के संकट पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है.

उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में महंगाई और भी विकराल रूप धारण करेगी. तेजस्वी ने विदेश नीति को ‘निजी नीति’ करार देते हुए कहा कि आज भारत की स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई भी पड़ोसी देश साथ खड़ा होने को तैयार नहीं है. उनके अनुसार, भारत की गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई इसी गलत नीति का नतीजा है.

बिहार में शासन का इकबाल खत्म

तेजस्वी ने अपने बयान में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि बिहार पुलिस अब पूरी तरह से ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हो चुकी है. उनका मानना है कि सरकार का प्रशासन पर से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की यह यात्रा केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की शुरुआत है.

Also Read: सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी और IPS आनंद मिश्रा के कंधे पर रखा हाथ, 50 KG की माला से भव्य स्वागत

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन