सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी और IPS आनंद मिश्रा के कंधे पर रखा हाथ, 50 KG की माला से भव्य स्वागत

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Mar 2026 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Samriddhi Yatra in Buxar

बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा (बाएं), सीएम नीतीश कुमार (बीच में), डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (दाएं)

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर जिले में पहुंचे. यहां जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान मंच पर सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखे. साथ ही सीएम नीतीश ने कहा, सब कुछ बढ़िया हो जाएगा.

विज्ञापन

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बुधवार को बक्सर जिले में पहुंची. जिले में मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए. मंच से उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया और इसके साथ ही 2005 से पहले की सरकार पर जमकर निशाना साधा.

सीएम ने लोगों से मांगा समर्थन

इस दौरान मंच की एक तस्वीर चर्चा में आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दिए. दोनों नेताओं के कंधे पर हाथ रखने के बाद जनता से सीएम नीतीश ने हाथ उठाकर समर्थन करने की अपील की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. सब लोग काम करते हैं. सब कुछ बढ़िया हो जाएगा.

मुख्यमंत्री ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब गांव-गांव तक बिजली पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि सरकार अब लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रही है, जिसका खर्च भी सरकार ही उठा रही है. सीएम ने इस दौरान दावा किया कि अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जा चुका है. आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे और बढ़ाने की भी योजना है.

समृद्धि यात्रा का उद्देश्य सीएम नीतीश ने बताया

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘समृद्धि यात्रा’ का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि यह देखना भी है कि धरातल पर काम कितना हुआ है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिलान्यास की गई योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. बक्सर में मुख्यमंत्री का 50 किलो वाली फूलों की माला से भव्य स्वागत किया गया.

Also Read: 27 मार्च को पूरे बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश के साथ ठनका की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन